क्या आपको 2 सप्ताह की गर्भवती होने के लक्षण हो सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:36

Pregnancy symptoms week 2: प्रेग्‍नेंसी के दूसरे हफ्ते दिखते हैं कुछ ऐसे लक्षण -

गर्भावस्‍था के दूसरे सप्‍ताह में महिला के शरीर में बदलाव तो होते हैं पर यह बाहरी नहीं बल्कि अंदरूनी होते हैं। दूसरे हफ्ते के दौरान तो पता ही नहीं चल पाता कि महिला गर्भवती है या नहीं। ये हैं कुछ लक्षण जिनसे जाना जा सकता है कि आप प्रेग्‍नेंट हैं कि नहीं:

दूसरे सप्‍ताह में महिला के पेट में भ्रूण जीवन की शुरुआत हो जाती है।
गर्भवती के पेट और हाथ-पैरों में ऐंठन शुरू हो जाती है।
हर समय थकान महसूस होने लगता है।
बच्‍चेदानी का आकार बढ़ने से मूत्र थैली पर दबाव बढ़ता है। इससे बार-बार पेशाब जाने की इच्‍छा पैदा होती है।
हाथ-पैरों में सूजन और बुखार बने रहना भी गर्भवती होने के लक्षणों में प्रमुख है।

गर्भावस्‍था के दूसरे सप्‍ताह के लक्षण

शरीर में बदलाव: अभी गर्भावस्था के शुरुआती दिन हैं, आपको अपने ब्रेस्ट में भारीपन और दर्द महसूस होगा। पाचन कमजोर होगा जिसकी वजह से गैस बनेगी। आपके शरीर का तापमान कुछ ज्‍यादा हो जाएगा। चीजों को सूंघने की क्षमता बढ़ जाएगी।

बच्‍चे का विकास:प्रेग्‍नेंसी के पहले हफ्ते में निषेचित अंडे में विभाजन हेाता। कोशिकाओं के इस गोले को विज्ञान की भाषा में ब्‍लास्‍टोसाइट कहते हैं। अभी भी आपका बच्‍चा महजा कोशिकाओं की एक गेंद ही है।

अल्‍ट्रासाउंड रिपोर्ट: पहले शुरूआती हफ्तों में बचे की कोई भी अल्‍ट्रासाउंड इमेज नहीं आती।

डायट: आपको कब्‍ज से बचने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाहिए, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालों को अपनी डायट में शामिल करें ताकि पर्याप्‍त पोषण मिल सके। विटामिन सी वाले फल जरूर खाएं ऐसा करने से मॉर्निंग सिकनेस में फायदा होगा।

टिप्‍स: स्‍वस्‍थ जीवनशैली अपनाएं, नशे वगैरह से दूर रहें। डॉक्‍टर ने जो फोलिक एसिड सप्‍लीमेंट दिया है उसे नियमित रूप से लेती रहें। तनाव से दूर रहें। हल्‍की-फुल्‍की कसरत करें लेकिन ज्‍यादा उछल-कूद से बचें। अभी कहीं यात्रा न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info